
*केकड़ी निवासी गोपाल लाल वर्मा बने मुख्य संरक्षक*
*वर्मा नें समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु 51 हजार रुपये देने की कि घोषणा*
बीसलपुर 27जुलाई (टूरिस्ट रिपोर्टर )*
*श्री रैगर समाज महासभा बीसलपुर द्वारा तीर्थ नगरी गोकणेश्वर बीसलपुर टोंक – राजस्थान मे नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,जिसमे गोपाल लाल वर्मा को मुख्य संरक्षक व मुख्य भामाशाह होने के कारण विशिष्ट अथिति होने का अवसर प्राप्त हुआ |*
*सर्व प्रथम डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर समारोह का आरंभ/ आगाज किया गया | तत् पश्चात सभी अथितियो का पुष्पहार, दुपट्टा व साफ़ा बंधन कराकर स्वागत व अभिनंदन किया गया | स्वागत की बेला के तुरंत बाद नवगठित कार्यकारिणि को अथितियो द्वारा बारी बारी से शपथ दिलवाई गई | अथितियो के उद्बोधन मे समाज मे व्याप्त बुराईयो को दूर करने, समाज के बच्चो व बच्चियों को शिक्षीत करने तथा सर्व समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए समाज को पाबंध किया गया | समारोह मे अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर के रैगर समाज के बुद्धि- जीवी सेकड़ो लोग सम्मिलित हुए | समारोह मे गोपाल लाल वर्मा ने रैगर समाज की धर्मशाला के विकास हेतु, राशि -51000 रुपये की घोषणा की गई | अंत मे अध्यक्ष हरि राम परसोया ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया | सभी समाज बंधुओ का भोजन की व्यवस्था भी महा सभा द्वारा की गई थी |*












