
*केकड़ी 07 अगस्त (पवन राठी )*
*मिनी पुष्कर के नाम से प्रसिद्ध धानेश्वर में शुक्रवार को आम चोखला माहेश्वरी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सत्यनारायण न्याती के अध्यक्षता में संपन्न हुई।*
*बैठक का मुख्य उद्देश्य साधारण सभा की बैठक आयोजित करने के लिए एवं समाज की गोट के आयोजन को लेकर रूपरेखा तय करना था।*
*समाज के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से गोठ का आयोजन हरियाली अमावस्या 12/8/2026 बुधवार धानेश्वर धाम परिसर में कराने पर सहमति जताई।*
*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई*
*मंदिर निर्माण कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की गोठ से* *समाज में एकता और भाईचारे को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।*
*बैठक में संरक्षक तारा चंद हेडा, रामप्रसन्न सोमानी तस्वारिया, रामकिशन मूंदड़ा, राजेंद्र जागेटिया कादेड़ा, सत्यनारायण काबरा, रमेश चंद नुवाल, भागचंद नुवाल भीमड़वास, कैलाश चंद्र सोमानी, रूपचंद पोरवाल, सत्यनारायण आगीवाल, भागचंद आगीवाल, गुलाबचंद सोमानी रामपुरा, महावीर प्रसाद हेडा, कमलेश लड्ढा, प्रकाश चंद्र तोषनीवाल, मुकेश तोशनीवाल, ज्ञानचंद मूंदड़ा कादेड़ा, रामप्रकाश दाखेड़ा, द्वारका प्रसाद हेडा, गिरधारी नौलखा कैलाश चंद्र नौलखा आदि सदस्य उपस्थित थे।*
*अंत में सचिव कमलेश लड्ढा एवं संरक्षक ने आभार प्रकट किया।*









