*शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में सभ्य समाज का निर्माण करता है**

*क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा ने किया 49 शिक्षकों का सम्मान*
*केकड़ी 11 सितम्बर (ब्यूरो )*
*केकड़ी क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा केकड़ी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह महेश वाटिका गीता भवन मार्ग में आयोजित किया गया*। *सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण न्याती मौजूद थे।*
*विशिष्ट अतिथि के रूप में टीकम चंद आगीवाल एवं पुखराज तोषनीवाल व टीकम चंद राठी उपस्थित थे एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष आनंदी राम सोमानी ने की।*
*इस मौके पर अतिथियों ने शिक्षक सम्मान समारोह में भगवान महेश की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l*
*इस मौके पर अतिथियों ने केकड़ी क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के 49 शिक्षकों को सम्मानित किया*।*
*समारोह को संबोधित करते हुए अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण न्याती ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में सभ्य समाज का निर्माण करता है आज आवश्यकता है ऐसे शिक्षकों की जो छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों को पुनः प्रतिस्थापित कर सके।*
*उन्होंने ने कहा कि माहेश्वरी समाज के शिक्षकों का सम्मान एक मंच पर प्रथम बार भारत देश में एक अनूठा उदाहरण है जो कि केकड़ी क्षेत्रीय सभा ने किया। विशिष्ट अतिथि टीकमचंद आगीवाल ने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती है लेकिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। विशिष्ट अतिथि टीकम चंद राठी ने कहा कि शिक्षक के बिना जीवन अधूरा है। अध्यक्ष आनंदी राम सोमानी ने कहा कि शिक्षक ही है जो बच्चों का भविष्य संवारता है और विद्यार्थियों को भी अपने शिक्षकों के प्रति पूरा सम्मान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि केकड़ी क्षेत्रीय सभा ने ऐसे ही शिक्षकों का सम्मान किया है। सेवानिवृत प्रधानाचार्य ने कहां की शिक्षक संस्कारवान बच्चे तैयार करता है मंत्री नोरत मल दुदानी ने बताया कि सम्मानित शिक्षक सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रामकिशन माहेश्वरी, ओमप्रकाश मूंदड़ा, जय नारायण गुप्ता, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, ओमप्रकाश माहेश्वरी, महावीर प्रसाद बागला, श्रीनिवास जाजू, गुलाबचंद सोमानी, प्रेमचंद मालू, चांदमल मूंदड़ा, पवन कुमार राठी, नवरत्न माहेश्वरी, विजयलक्ष्मी गुप्ता, कैलाश कंवर माहेश्वरी, तथा उप प्रधानाचार्य सविता मंत्री, निशा मूंदड़ा, महेश माहेश्वरी, सुनीता माहेश्वरी, अनुराधा बियानी, मोनिका माहेश्वरी, रमा माहेश्वरी, ऐश्वर्या सोमानी, सतीश तोषनीवाल, कांता कुमारी, प्रीति झंवर, रूपल मूंदड़ा, रेखा माहेश्वरी, कमलेश कुमार बसेर, मीनाक्षी माहेश्वरी, महावीर प्रसाद लखोटिया, बजरंग लाल हेडा, राधा बियानी, कैलाश बसेर, अर्चना लखोटिया, आरती बियानी, सरिता बाहेती, कौशल्या न्याती, अनीता समदानी, सुप्रीता आगीवाल, अंजना देवी लखोटिया, शिवानी काबरा, बनवारी लाल लखोटिया, अंकुल मूंदड़ा, ममता मूंदड़ा, दीपिका मूंदड़ा, सुनीता मंत्री, श्यामलाल नुवाल सहित 49 शिक्षकों को अतिथियों ने तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर, पेन प्रदान कर स्मृति चिन्ह से नवाजा गया।*
*कार्यक्रम का संचालन भागचंद मूंदड़ा ने किया।*
*आभार प्रदर्शन पुखराज तोषनीवाल ने किया।*



















