Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़न्यायालय निर्णय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SC ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस*

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने  राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करके एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि जांच चल रही है.यूपी सरकार की तरफ से गठित SIT की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है. फिलहाल इस स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी याचिकाकर्ताओं को नहीं दी जाएगी. सील बंद लिफाफे में ये रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. अब अगली सुनवाई 20 तारीख यानी सोमवार को होगी. बता दें कि इस मामले में हिन्दू धर्मपरिषद भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और मांग की ⁠है कि कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच हो. ⁠CJI सूर्यकांत की बेंच ने कुल चार याचिकाओं पर आज शुरू की है. इस मामले में दो अलग-अलग याचिकाओं में सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है.एक अन्य याचिका में सीबीआई की  विशेष जांच टीम (SIT) से जांच, सबूतों को सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई हैl*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!