Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
Breaking newsशिक्षा जगत

*सीबीएसई वेस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता: द वाइब्रेंट एकेडमी की अनन्या कंवर राठौड़ ने दर्ज की शानदार जीत*

केकड़ी 27अगस्त (पवन राठी )*
*विनायक इंटरनेशनल स्कूल, फ़तेहपुर में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में द वाइब्रेंट एकेडमी, केकड़ी की छात्रा अनन्या कंवर राठौड़ ने सुटिंग कॉच आर्यन सिंह शक्तावत के निर्देशन में अपनी बेहतरीन निशानेबाज़ी से संस्थान का नाम रोशन किया है।*
*प्रतियोगिता के मैच ARW-14 में भाग लेते हुए अनन्या ने 102.0, 100.6, 103.1 और 102.6 का सीरीज़ स्कोर दर्ज किया। 26 इनर-टेन (10X) के साथ कुल 408.3 का स्कोर हासिल कर उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।*
*मैच परिणाम विवरण (Result – ARW-14):*
*निशानेबाज़: अनन्या कंवर राठौड़
विद्यालय: द वाइब्रेंट एकेडमी*, केकड़ी*
*प्रतियोगिता: सीबीएसई वेस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27*
*सीरीज़ स्कोर (S1–S4): 102.0 | 100.6 | 103.1 | 102.6*
*इन्नर टेन (10X): 26.0*
*कुल अंक: 408.3*
*द वाइब्रेंट एकेडमी के निदेशक रितिक मेवाड़ा ने कहा कि अनन्या एकेडमी का गौरव है, एकेडमी का नाम रोशन करते हुए अभिभावकों का भी नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने बधाई देते हुए कहा कि हमें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व होता है, आगे भी हम इसी प्रकार से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकेडमी को शिखर तक ले जायेंगे। शिक्षकों ने अनन्या की इस उपलब्धि और सटीक निशानेबाज़ी पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!