Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
क्राइमटॉप न्यूज़

*40 साल से रह रहे परिवार ने लगाया बेदखल करने का आरोप, जान से मारने व आग लगाने की धमकी देने की शिकायत सराना थाने मे दीं*

*झोपड़ी खाली नहीं करने पर हमला, बेटे के सिर पर सरिये से वार; तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज*

*केकड़ी:  08 जुलाई (ब्यूरो रिपोर्ट )*
*सराना थाना क्षेत्र के टांटोटी गांव में झोपड़ी खाली कराने को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।* *पीड़िता की रिपोर्ट पर सराना थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*
*पुलिस के अनुसार टांटोटी निवासी बातो पत्नी स्व. बाज खां ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव में झोपड़ी में रह रही हैं। 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह अपने पुत्रों के साथ भोजन कर रही थीं। इसी दौरान गोपाल सिंह राजपूत निवासी पिपरोली, फरीद पुत्र वही मोहम्मद, शौकत पुत्र उस्मान हाजी तथा 3-4 अन्य लोग वहां पहुंचे। *आरोप है कि सभी ने* *गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।*
*रिपोर्ट में बताया गया कि जब उनका पुत्र बिल्लू खां बीच-बचाव करने आया तो गोपाल सिंह ने लोहे के सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर 15-16 टांके आए। घायल का उपचार देवली अस्पताल में चल रहा है।*
*पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने झोपड़ी हटाने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने तथा झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी। उनका आरोप है कि आरोपी उन्हें पुराने कब्जे से बेदखल कर जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।*
*सराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR 0076/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मनीष को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!