Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
क्राइमटॉप न्यूज़

कुख्यात हथियार तस्कर को भिनाय पुलिस ने दबोचा*

*साथी सचिन अँधेरे का फायदा उठा कर फरार होने मे सफल रहा*

*गिरफ्तार आरोपी से एक देशी पिस्टल सहित 21 जिंदा कारतूस हुये बरामद*

आरोपी के विरुद्ध 21आर्म्स एक्ट सहित कुल 23 प्रकरण है दर्ज*

*केकड़ी -भिनाय 23 जुलाई (ब्यूरो )*
भिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस व वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी हथियार तस्करी, जानलेवा हमले व रंगदारी जैसे 23 गंभीर मामलों में नामजद है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन एवं भिनाय थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित एएसआई शिवराज की टीम खेड़ी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जयपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी को तेज गति से बिजयनगर की तरफ भगा लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन का तत्काल पीछा शुरू किया। पुलिस से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर कार संगम होटल के पास सर्विस रोड पर नाले में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलकर दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पास के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए खेतों में पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे में भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा (32) पुत्र पृथ्वी सिंह, निवासी खुडाना बास (महेंद्रगढ़, हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल व 21 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने फरार साथी का नाम सचिन निवासी पाली धोली (महेंद्रगढ़, हरियाणा) बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप ठाकुर एक शातिर व आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न थानों में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 21 मामले अकेले आर्म्स एक्टभिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस व वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी हथियार तस्करी, जानलेवा हमले व रंगदारी जैसे 23 गंभीर मामलों में नामजद है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन एवं भिनाय थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित एएसआई शिवराज की टीम खेड़ी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जयपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी को तेज गति से बिजयनगर की तरफ भगा लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन का तत्काल पीछा शुरू किया। पुलिस से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर कार संगम होटल के पास सर्विस रोड पर नाले में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलकर दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पास के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए खेतों में पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे में भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा (32) पुत्र पृथ्वी सिंह, निवासी खुडाना बास (महेंद्रगढ़, हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल व 21 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने फरार साथी का नाम सचिन निवासी पाली धोली (महेंद्रगढ़, हरियाणा) बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप ठाकुर एक शातिर व आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न थानों में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 21 मामले अकेले आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने) से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क व फरार साथी सचिन के ठिकाने का पता लगाया जा सके। कार्रवाई करने वाली टीम में भिनाय थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एएसआई शिवराज, एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल नवल सिंह (विशेष योगदान), हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल
गजेंद्र, वीरेंद्र व महेश शामिल रहे। (अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने) से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क व फरार साथी सचिन के ठिकाने का पता लगाया जा सके।
*ये रहे पुलिस कार्यवाही टीम मे शामिल*
भिनाय थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एएसआई शिवराज, एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल नवल सिंह (विशेष योगदान), हेड कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल गजेंद्र, वीरेंद्र व महेश शामिल रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!