*लायंस क्लब, केकड़ी द्वारा दी वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल परिसर एवं विद्यालय के बाहर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम में 151 पौधे लगाए गए ।*

केकड़ी 25 जुलाई (पवन राठी )*
*कार्यक्रम में लायंस क्लब पदाधिकारियों, लायन सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नीम, पीपल, बरगद, आंवला, कचनार, गुलमोहर, शीशम, गुलाब, तुलसी, अर्जुन, अशोक व विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।*
*इस अवसर पर क्लब सचिव CA विकास माहेश्वरी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण देने का सतत प्रयास है।*
*अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे। व हमारा इस वर्ष 551 पौधे लगाने का लक्ष्य है ।*
*विद्यालय के निदेशक लियो ऋतिक मेवाड़ा ने पौधारोपण के इस कार्यक्रम के लिए लायंस क्लब के सदस्यों का स्वागत किया ।*
*वाइब्रेंट एकेडमी स्कूल के प्रबंध निदेशक महेंद्र सिंह डूडी ने क्लब द्वारा लगाए गए सभी पौधों के नियमित रखरखाव, सिंचाई एवं संरक्षण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वीकार की।*
*कोषाध्यक्ष लायन आशाराम जांगिड़ ने इस सराहनीय पहल के लिए विद्यालय प्रबंधन का हार्दिक धन्यवाद, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।*
*प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन निलेश मेवाड़ा व लायन चिन्मय पारीक ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज व विभिन्न संस्थानों के सहयोग से ऐसे पर्यावरणीय अभियान निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।*
*क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर लायन डॉक्टर सीमा चौधरी , लायन अनिल दत्त शर्मा , लायन भूपेंद्र सिंह सोलंकी, लायन विनय पांड्या, लायन पुनीत गर्ग, लायन आनंद स्वरूप कलवार, लायन हितेश मेवाड़ा, लायन विकास पांड्या, लायन डॉक्टर राजेंद्र लक्षकार , लायन डॉ संजय जगरवाल, लायन धर्मेंद्र धातरवाल, लायन चंद्र प्रकाश पारीक , लायन सोमेंद्र शर्मा, लायन नरेंद्र मेवाड़ा, लायन तेजराज मेवाड़ा , लायन विनोद गोठरवाल , लियो अध्यक्ष अमित गर्ग , लियो अतुल गर्ग , वाइब्रेंट अकैडमी स्कूल स्टाफ , मुरारी प्रताप जोधा, रघुराज , सीमा , राजेश ने पौधारोपण में सहयोग किया ।*













