Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़योग समिति

*योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है महिला पतंजलि योग समिति : सरोज मालू*

*केकड़ी-15जुलाई (पवन राठी )*
*महिला पतंजलि योग समिति की अजमेर जिला प्रभारी सरोज मालू बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर केकड़ी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला पतंजलि योग समिति की बैठक लेकर संगठन विस्तार, योग प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।*
*बैठक को संबोधित करते हुए सरोज मालू ने कहा कि योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी ने न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को नई पहचान दिलाई है। उनके अथक प्रयासों से आज योग जन-जन तक पहुंच चुका है और विश्वभर में करोड़ों लोग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संस्कारित जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है।*
*उन्होंने कहा कि महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया के सशक्त नेतृत्व तथा राजस्थान पूर्व की राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर के निर्देशन में समिति योग को जन-जन तक पहुंचाने और महिला शक्ति को संगठित करने का कार्य निरंतर कर रही है।*
*सरोज मालू ने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि आगामी सितंबर माह में चौमू में साध्वी देवप्रिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।*
*बैठक के प्रारंभ में सरोज मालू का पतंजलि योग पीठ का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मुख्य योग शिक्षक एवं सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को पतंजलि योग पीठ की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।*
*बैठक में महिला पतंजलि योग समिति की केकड़ी तहसील प्रभारी रेखा रिंकू विजय, रक्षा विजय, अनिता राठी, सुनीता सोनी, सीमा आछेरा, कैलाश कंवर जैथलिया, प्रियंका शर्मा, शीतल विजय, सीमा व्यास, संतोष विजय, सीमा सोनी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!