Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
खेलटॉप न्यूज़

पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में खेल दिवस का हुआ आयोजन।*

*केकड़ी 25 जुलाई (पवन राठी )*
*प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती की योजनानुसार प्रतिवर्ष एक दिवसीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, आपसी सहयोग व भाईचारा की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमें खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग हैं तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में खेलों का बहुत महत्व है। खेल व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करने में मदद करते हैं। शरीर को शारीरिक रूप से फिट रखने का एक उत्कृष्ट साधन है।*
*खेल प्रभारी अरविंद कुमार तेली ने बताया कि खेल से हमें जीवन में लचीलापन, नेतृत्व, जवाबदेही, सम्मान और धैर्य जैसी चीजें सीखने में मदद मिलती हैं। खेल दिवस पर विद्यालय में कबड्डी, खो-खो, हॉकी, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला व तश्तरी, भाला फेंक, विभिन्न प्रकार की दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया व आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए भैया बहिनों का चयन किया गया ।* *सभी खेल प्रतियोगिताओं विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की गईं व अंतिम में सभी भैया बहिनों को अल्पाहार करवाया गया । खेल दिवस के आयोजन में बालिका प्रभारी सरिता जीनगर* , *शिशुवाटिका प्रभारी ललिता चौधरी , अंकित कौशिक , हॉकी कोच हेमराज चौधरी व सभी आचार्य, दीदी का विशेष सहयोग रहा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!