Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़शिक्षा जगत

*यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा टीबी जागरूकता रील प्रतियोगिता हुई आयोजित*

*केकड़ी 15 जुलाई (पवन राठी )*
*भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 डेज़ कैंपेन” के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी में टीबी जागरूकता रील प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2026 को  किया गया।*
*इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्षय रोग (टीबी) के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रेरणादायक एवं रचनात्मक रीलों का निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण किया।*
*प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह तथा विभागाध्यक्ष, ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अभिषेक भारद्वाज शामिल रहे।*
*कार्यक्रम का सफल संचालन शिविर चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. अनुश्री नागर , सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा  तथा  सहायक आचार्य सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. लक्की चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इनके मार्गदर्शन में टीबी जागरूकता पर आधारित रचनात्मक एवं संदेशपरक रीलों का निर्माण किया।*
*प्रतियोगिता में ग्रुप संख्या–5 अमन शर्मा,  आकाश शर्मा, कृष्णा जाट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप संख्या–3 गवाक्षी गौर, प्रिया राज, ईशा गहलोत, हर्षिता मीणा, मुस्कान कुमावत द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इसी के साथ “टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 डेज़ कैंपेन” का सफल एवं गरिमामय समापन हुआ।*
*कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग की पूरी टीम को सफल आयोजन हेतु बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई जागरूकता रीलों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!